फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में पांच ऑक्सीजन कन्संट्रेटर जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। ऑक्सीजन के अभाव में किसी मरीज की मौत नहीं हो, इसके लिए सामाजिक संस्था सृजन एक सोच की ओर से सीएचसी को एक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर दिए गए। वहीं सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने सीएचसी में ऑक्सीजन कक्ष का लोकार्पण कर विधायक निधि से अस्पताल में 5 और कन्संट्रेटर देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीएचसी में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा भी दी जा रही है। वर्तमान में सीएचसी में तीन ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था है। इनमें एक सिलिंडर ऑपरेशन थिएटर, दूसरा प्रसव कक्ष एवं तीसरा सिलिंडर इमरजेंसी कक्ष के लिए था। आपात स्थिति आने पर इन्हीं तीनों ऑक्सीजन सिलिंडरों से काम चलाया जाता था। इस समस्या का देखते हुए सामाजिक संस्था सृजन एक सोच ने एक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर सीएचसी को दिया। इस बात की पुष्टि संस्था के बुंदेलखंड प्रभारी प्रशांत चौरसिया ने की है। वहीं सीएचसी में बनाए गए ऑक्सीजन कक्ष में स्थापित कन्संट्रेटर एवं ऑक्सीजन कक्ष का लोकर्पण सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने किया। विधायक ने घोषणा कि वह विधायक निधि से सीएचसी में 5 और आक्सीजन कन्संट्रेटर की व्यवस्था कराएंगे। इसके लिए उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश राजपूत को लिखित डिमांड भेजने के लिए कहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश राजपूत ने बताया कि हवा में ऑक्सीजन 28 और नाइट्रोजन गैस में 70 फीसदी होती है। कन्संट्रेटर आक्सीजन को फिल्टर करता है। इसमें सिलिंडर की आवश्यकता नहीं होती है। इस दौरान डॉ. राजीव दुबे, डॉ. कपिलदेव गुप्ता, डॉ. रेशू मिश्रा, रामू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
--
मिलते ही उपयोग भी हुआ
जालौन। सीएचसी में अॅाक्सीजन कन्संट्रेटर आने के बाद उसका उपयोग भी शुरू हो गया है। क्षेत्रीय गाम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी सुशीला देवी अस्पताल में इलाज के लिए आई थीं। जब डॉक्टरों ने उनका आक्सीजन लेवल मापा तो वह 85 था। इसके बाद उन्हें आक्सीजन कक्ष में कन्संट्रेटर से ऑक्सीजन दी गई। लगभग एक घंटे बाद जब उनका आक्सीजन लेवल सामान्य हुआ तो उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें