फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर घरों पर ही करें इबादत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। ईद को लेकर कोतवाली परिसर पर सीओ साहिदा नसरीन की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि मस्जिद में मौलवी के साथ पांच लोग ही इबादत कर सकेंगे। अन्य लोग घर पर इबादत करें। शासन की गाइडलाइन है कि लोग घर पर ही सुरक्षित है, इसलिए लोग अपने-अपने घरों पर रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि मस्जिद के आसपास साफसफाई के साथ साथ सैनिटाइजेशन करवाया जाए। अब कोरोना गांव में पैर पसारने लगा है। इसलिए प्रधान गांवों में सैनिटाइजेशन कराएं। ताकि कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। इसके अलावा ग्रामीणों को मास्क व टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। इस दौरान मौलाना अनीस खान, विनय तिवारी, हरिभूषण सिंह आदि मौजूद रहे।
(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें