फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवक से अभद्रता करने पर हटाए गए सीएचसी प्रभारी

Tue, 24 Dec 2024 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। माधौगढ़ सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप राजपूत का एक युवक से अभद्रता करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। आरोप है कि चिकित्सक एक व्यक्ति से पैसे मांग रहे है, न देने पर अभद्रता कर रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने चिकित्सा अधीक्षक को पद से हटाकर जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

बता दें कि माधौगढ़ सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप राजपूत का अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जिस तरह से चिकित्सक युवक के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। वह चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में चिकित्सक युवक के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उससे पैसे की मांग कर रहे हैं, न देने पर अभद्रता कर रहे हैं। युवक ने इस व्यवहार को सोशल प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया है।
पीड़ित युवक महेश कुमार गौतम निवासी ग्राम डिकौली ने माधौगढ़ थानाध्यक्ष को लिखित शिकायत करते हुए इस घटना की उच्चाधिकारियों को शिकायत दर्ज करवाई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने चिकित्सा अधीक्षक कुलदीप राजपूत को हटाकर उनके स्थान पर डॉ. मनीष राजपूत को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, मामले की जांच के लिए एसीएमओ डॉ. आनंद प्रकाश वर्मा व डॉ. अरविंद भूषण के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें