फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम ने चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कदौरा ब्लॉक की एएनएम ने अब कदौरा सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरोप लगाया कि अधीक्षक चहेतों को लाभ देते है। उन्होंने सीएमओ कार्यालय में नारेबाजी की और अधीक्षक को हटाने की मांग की। इस मामले में सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने भरोसा दिया कि सभी एएनएम लिखित में दें। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि कदौरा सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ एएनएम लामबंद हो गई है। उनका कहना है कि एक तो स्वयं चिकित्सा अधीक्षक अस्पताल में रहते नहीं है। दूसरा छोटी-छोटी बातों पर बिना जांच के ही एएनएम को परेशान करते है। वह विभागीय काम पूरी जिम्मेदारी से करती है। बावजूद इसके उत्पीड़न किया जा रहा है। जबकि कुछ एएनएम को बिना काम के लिए वेतन निर्गत कर दिया जाता है। छुट्टी मांगने पर भी परेशान किया जाता है। एएनएम रेखा यादव, ऊषा यादव, अनीता, दीपिका पाल, दुर्गेश कुमारी, कमला, ललितेश, रजनी, सुलेखा आदि ने कदौरा से सीएमओ ऑफिस आकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। साथ ही सीएचसी अधीक्षक को हटाने की मांग की। सीएमओ ने एएनएम की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्हें भरोसा दिया कि वह अलग-अलग अपनी समस्या बताए। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें