= झांसी-लखनऊ पैसेंजर 14 व 15 को कानपुर सेंट्रल तक ही चलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण कार्य के कारण रेल प्रशासन ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। कुछ ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित रहेगा।
झांसी–लखनऊ पैसेंजर (64701) 14 व 15 सितंबर को कानपुर सेंट्रल पर तक ही चलेगी। वहीं लखनऊ–झांसी पैसेंजर (64702) इन दोनों तिथियों में कानपुर सेंट्रल से चलेगी।
गोरखपुर–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (12597) का 15 सितंबर को मार्ग बाराबंकी–मल्हौर–ऐशबाग–मानक नगर होकर रहेगा। गोरखपुर–पनवेल एक्सप्रेस (15065) 14 व 15 सितंबर को इसी मार्ग से चलेगी। वहीं पनवेल–गोरखपुर एक्सप्रेस (15066) 14 सितंबर को कानपुर सेंट्रल–आलमनगर–मल्हौर–बाराबंकी होकर संचालित होगी।
इसी तरह लोकमान्य तिलक टर्मिनस–मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ उद्योगनगरी एक्सप्रेस (12173) का 13 सितंबर को मार्ग बदलकर कानपुर सेंट्रल–प्रयागराज जंक्शन–फाफामऊ–प्रतापगढ़ किया गया है। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने यात्रियों से बदलाव के अनुसार यात्रा की योजना बनाने और विस्तृत जानकारी के लिए नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम अथवा हेल्पलाइन 139 का उपयोग करने की अपील की है।