उरई। जनपद में बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या से जहां लोगों में डर बढ़ रहा है और इसे लेकर कुछ लोग तरह तरह की अफवाहें फैलाते हैं। इन्हीं अफवाहों पर रोक लगाने और जनता के दिलों से डर को दूर करने के लिए पुलिस का मीडिया सेल भी जुटा हुआ है। कभी समाचारों की कटिंग से तो कभी ट्विटर पर सही जानकारी देकर लोगों का डर दूर करने का काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं सेल से जुड़े कर्मी लोगों को जागरूक भी करते रहते हैं।
दोषियों पर की जाती कार्रवाई
सोशल मीडिया के प्लेटफार्म, व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर सहित कई ऐसे एप हैं, जिनसे लोग तरह तरह की अफवाहें फैलाते हैं। पुलिस का मीडिया सेल अक्सर ऐसे मामलों को संज्ञान में लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करता है और आम जनता को वास्तविकता बताने का काम कर रहा है। -सेल के प्रभारी निरीक्षक, भगवती प्रसाद
सही जानकारी पहुंचाना जरूरी
कोरोना को लेकर कुछ इस तरह की अफवाहें भी फैलती है कि इसको छूने से, उसको खाने से भी बीमारी होती है, ऐसी अफवाहों के लिए सेल लोगों को जागरूक करता है कि वे इनकी शिकायत करें, ताकि अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई करने में सेल को आसानी हो सके। इसके बाद सही जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाती है। -आरक्षी, यदुवीर सिंह।
दिखाते हैं प्रयासों की भी तस्वीर
लॉकडाउन में घरों पर कैद लोगों तक मीडिया के माध्यम से सही जानकारी पहुंचाने का काम भी सेल बखूबी कर रही है। दिन भर अधिकारियों ने कौन-कौन प्रयास बीमारी से लड़ने के लिए किए। किन-किन लोगों को कहां कहां राहत पहुंचाई गई। इन सभी बातों की जानकारी भी सेल के माध्यम से मीडिया और फिर लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाता है। -सेल के आरक्षी, गोविंद सिंह
बचाव के तरीके भी बताते हैं
दुनिया में फैले कोरोना वायरस से छोटा, बड़ा, अमीर गरीब सभी तरह के लोग परेशान हैं। ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि लोगों को सही जानकारी दें। किसी तरह की गलत किसी के लिए भी नुकसान दायक साबित हो सकती है। सूचनाओं के माध्यम से बीमारी से बचाव के तरीके भी लोगों को बताए जाते हैं। -सूचना विभाग जालौन, आकाश कुमार।
आकाश कुमार।- फोटो : ORAI
भगवती प्रसाद मिश्रा- फोटो : ORAI
गोविंद सिंह।- फोटो : ORAI