फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मां सिंहवाहिनी मंदिर में चोरी करते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सतोह स्थित मां सिंहवाहिनी देवी मंदिर में सोमवार की रात एक युवक चोरी करने घुस गया। उसने मूर्ति की दोनों आंखें निकाल लीं और दान पेटिका व घंटे चुराने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को ग्रामीणों ने युवक को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के सतोह गांव के प्राचीन सिंहवाहिनी मंदिर में सफेद संगमरमर से बनी देवी की मूर्ति स्थापित है। प्रतिमा की आंखें नगर के एक सुनार से धातु की बनवाकर लगवाई गई थीं। सोमवार की रात शराब के नशे में धुत एक युवक मंदिर के दोनों दरवाजों की कुंडियां खोलकर अंदर घुस गया। उसने सांग उखाड़कर सावधानी से मूर्ति की दोनों आंखें निकाल लीं और दान पेटिका से रुपये चुराने लगा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। गांव के प्रधान प्रतिनिधि हरिकिशोर निरंजन ने बताया कि ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें