मुहम्मदाबाद में ग्रामीणों के हाथ में सैनिटाइजर लगाते समाजसेवी।
- फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, इटावा आदि स्थानों से आने वाले लोगों को राठ रोड ओवरब्रिज के पास रोककर मंडी चौकी पुलिस व समाजसेवी सुरेंद्र मौखरी, इमरान उल्ला, अमानत उल्ला, सोनू यादव आदि ने लंच पैकेट वितरित किए। ये लोग बांदा, चित्रकूट, राठ जा रहे थे।
जब इन लोगों का काफिला मुहम्मदाबाद पहुंचा तो बाबा रिसालत खान, विक्रम राजपूत, जाफर शाह, अशोक शिवहरे आदि समाजसेवियों ने परदेसियों के सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए। साथ ही उन्हें लंच पैकेट भी दिए। इसके बाद जिले की सीमा पर बेतवा नदी पर बने मुहाना पुल के पास डकोर कोतवाल बीएल यादव ने रोके गए वाहनों की जांच की और वाहनों में बैठे लोगों को लंच पैकेट देकर हमीरपुर जनपद की पुलिस के साथ मिलकर परदेसियों की गंतव्य की ओर रवाना किया। वहीं प्रधान मुहाना वीरसिंह राजपूत ने भी अपने साथियों ने परदेसियों की मदद की। संवाद
भूख मिटाने को आगे आ रहे समाजसेवी
जालौन/रामपुरा। बाहर से आने वाले जो लोग नगर से होकर निकल रहे हैं उन्हें भोजन पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन के साथ ही समाजसेवी भी आगे आए हैं। सोमवार को एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम, कोतवाल सुनील सिंह ने समाजसेवियों के साथ मिलकर कोंच चौराहे से होकर निकल रहे लोगों को लंच पैकेटों का वितरण कराया। इस दौरान पुलिस ने करीब दो दर्जन लोगों के लिए वाहन की व्यवस्था कर उन्हें गंतव्य की ओर रवाना किया। रामपुरा मेें पवन, राजीव गुप्ता, कुलदीप गुर्जर, अभय ने गरीबों कोे हरी सब्जी, बिस्कुट, तेल आदि सामग्री वितरित की। संवाद