फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पांच बिजली अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बिजली चोरी का आरोप लगाकर अधिवक्ता के घर का मीटर उखाड़ने के मामले में अधिवक्ता ने पांच बिजली अधिकारियों के खिलाफ परिवाद दायर किया है। अधिवक्ता ने इस मामले में चार अज्ञात को भी आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के नया पटेलनगर निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार शर्मा ने कोर्ट में वाद दायर करते बताया कि 25 दिसंबर 2022 को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड अखिलेश कुमार सिंह, एसडीओ ऋषभ राजपूत, अवर अभियंता सुमित साहू, सहायक अभियंता मीटर प्रथम व द्वितीय व तीन चार अज्ञात लोग उनके घर आ गए और बाहर लगा मीटर उखाड़ कर ले गए।
जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई थी। 10 जनवरी 2023 को राजस्व का निर्धारण कर उसके घर पर फेंक गए। उसका जवाब भी उसने दिया था, लेकिन 27 दिसंबर से पूर्व 743 रुपये उसने बिजली बिल जमा किया था। इसके बाद से उक्त लोग उससे पैसे की मांग कर विभाग के लगातार चक्कर लगवा रहे है। जिससे वह मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान हो रहा है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के लोग उस पर बिजली चोरी का मुकदमा लिखाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग कर रहे है। इसकी शिकायत उसने कोतवाली पुलिस व उच्च अधिकारियों से भी की लेकिन उक्त लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 6 जून 2023 को ऋषभ राजपूत उसके पास आए 50 हजार रूपये की मांग करने लगे। जिस पर उसने कोर्ट में वाद दायर कर दिया। अधिवक्ता ने बताया कि यह मामला डकैती कोर्ट में परिवाद में दर्ज हो गया है। जल्द आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें