फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर की टक्कर से कार सवार दरोगा की मौत

Sun, 13 Jan 2019 11:54 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
विजय कुमार की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज विजय प्रताप सिंह (45) उन्नाव जिले के बारासगवर थानाक्षेत्र के भरथरीपुर गांव निवासी दिल बहादुर सिंह के बेटे थे। इन दिनों इनकी तैनाती जालौन जिले के कदौरा थाने की रूरा चौकी में थी। शनिवार रात वह कार से गांव जा रहे थे। हाईवे पर बकेवर थाना क्षेत्र के मझिलेगांव नामामऊ के पास रात लगभग 12 बजे चौडगरा की ओर से घाटमपुर की तरफ जा रहे ट्रेलर ने कार में टक्कर मार दी। कार खंती में पलट गई।

विज्ञापन


सूचना पर विजय प्रताप के बड़े भाई अनिल कुमार सिंह पहुंचे। थानेदार एयू सिद्दकी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ट्रेलर चालक पर कार्रवाई की जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही चौकी इंचार्ज की पत्नी सुषमा सिंह का हाल बेहाल हो गया। एक बेटा अनमोल और बेटी रीमा है। दोनों लखनऊ में पढ़ाई करते हैं। विजय चार भाइयों में सबसे छोटे थे। रैला चौकी इंचार्ज विजय सिंह उन्नाव जिले के भरथीपुर थाना बारा के मूल निवासी थे।

कई वर्षों से जिले के विभिन्न थानों में तैनात रहे। वह 11 नंवबर को कदौरा थाने की रैली चौकी में तैनात किए गए थे। कदौरा थानाध्यक्ष कामता प्रसाद ने बताया कि विजय सिंह वर्ष 1990 में सिपाही के पद से भर्ती हुए थे। वह वर्ष 2016 में एसआई बने, उनकी कार्य शैली ने सभी को प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि वह सरकारी कार्य से प्रयागराज जा रहे थे। फतेहपुर के बकेवर के पास रात 11 बजे  ट्रेलर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि उनके परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें