अंशू के घर के बाहर बैठे गमगीन परिजन व ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के भिटारी निवासी अंशू (27) पुत्र झालर शनिवार की रात 8 बजे बाइक से अपनी पत्नी राधा को लेकर अपनी ससुराल हररायपुर गया था। पत्नी को छोड़ने के बाद वह किसी काम से महेबा जा रहा था। तभी महेबा के पास उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी बाइक सड़क पर लगे बिजली के पोल से टकरा गई और हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आ गईं।
वह गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल हो जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर झांसी जा रहे थे। तभी उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी जब उसके घर व ससुराल पहुंची तो परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। युवक के पिता ने बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। उसे दो पुत्रियां हैं। पत्नी राधा का रो रोकर बुरा हाल हैं। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।