फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्यता के साथ निकाली गई माता की चुनरी व कलशयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। मां नवदुर्गा नगर सेवा समिति के तत्वावधान में 111 मीटर लंबी चुनरी एवं 251 भव्य कलश पदयात्रा निकाली गई। नगर के सभी प्रमुख मंदिरों से होकर कामाख्या देवी मंदिर पहुंची। जहां माता को विधि विधान से चुनरी चढ़ाई गई। रास्ते में भक्तों ने पुष्पवर्षा भी की।
विज्ञापन

सोमवार को बड़ी माता मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा में डीजे में बज रहे देवी गीतों की ध्वनि पर भक्त थिरकते हुए व मैया के जयकारे लगाते रहेे। यात्रा द्वारिकाधीश मंदिर, बड़ी माता, नाना महाराज, गोविंदेश्वर, मां सरस्वती मंदिर, काली मंदिर, कोतवाली स्थित रक्षिकेश्वर मंदिर होते हुए पहाड़पुरा के लिए चली गई। वनखंडी देवी कालपी धाम के महंत जमुनादासजी महाराज भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी, पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, अभय सिंह राजावत, अनिल याज्ञिक, पुष्पेंद्र यादव, शैलेंद्र सिंह, राजसिंह सेंगर, नीरज राठौर, अनुराग, सतीश सेंगर, सुशील द्विवेदी, विजय, आशा, खुशबू, ममता, अंजलि, प्रवीणा, रंजना, आराधना, संगीता आदि भक्त शामिल रहे। इसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित हुए हवन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
सत्य की साधना का आह्वान किया
जालौन। मोहल्ला नरोभास्कर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन भागवताचार्य विजय कृष्ण महाराज ने कथा में विभिन्न प्रसंगों का जिक्र करते हुए सत्य की साधना का आह्वान किया। कहा कि व्यक्ति को अपने आसपास बिना किसी को कहे और बताए सीमा रेखा खींचनी चाहिए। यह धन युग है। इसमें ऐसा धन नहीं आए जो मतभेद और मनभेद कर अपनों को अलग कर दे। उन्होंने श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं का भी वर्णन किया। इस मौके पर परीक्षित विद्या देवी, रामदास, विशाल, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें