कदौरा में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद निर्देश देती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। मुंबई, अहमदाबाद व हिमाचल प्रदेश से कस्बे में कुल 148 मजदूर पहुंचे। सूचना पर पहुंची डाक्टरों की टीम ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया और 59 लोगों को विद्यालयों में बने सेंटरों में और शेष 89 लोगों को घरों में भेजकर वहीं क्वारंटीन रहने को कहा।
शुक्रवार को एसडीएम कौशल कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों ने ब्लाक क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में पहुंच कर अन्य प्रदेशों से लौटे मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही उन्हें विद्यालयों में क्वारंटीन किया गया। स्वास्थ्य टीम ने सबसे पहले आटा टोल में हाईवे से पैदल निकल कर जा रहे 89 लोगों को रोक कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया, जबकि संदी में 23, बारा में 11, बवीना में 9, छौंक 5, चमारी में 11 मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें विद्यालयों में क्वारंटीन कराते हुए खाने पीने की व्यवस्था के लिए प्रधानों को निर्देश दिए।
एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि मजदूर मुंबई अहमदाबाद हिमाचल प्रदेश से लौटे ंहै, जिनका स्वास्थ्य परीक्षण करा दिया गया है। देख रेख की जिम्मेदारी ग्राम निगरानी समिति को दी है, ताकि उनको कोई परेशानी न हो साथ ही 89 मजदूरों को बस की मदद से उनके घरों के लिए भिजवाया गया है। इस दौरान डॉक्टर अजय शर्मा, डॉक्टर रूपल गुप्ता, डॉक्टर रश्मि त्रिपाठी व विशाल सक्सेना, ग्राम प्रधान व समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।