फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कैग टीम ने मनरेगा कार्यों को देखा, खामियों पर फटकारा

विज्ञापन
फोटो - 36 डकोर ब्लॉक क्षेत्र में जांच पड़ताल करती कैग टीम। संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। जिले में मनरेगा की जांच सदस्यीय टीम ने डकोर व कदौरा ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों की जांच पड़ताल की। सात दिवसीय गोपनीय दौरे पर आई कैग टीम खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

डकोर ब्लॉक के ऐरी गांव के पंचायत सचिवालय पहुंची टीम को मनरेगा के कागजातों को रखने के लिए अलमारी नहीं मिली। कागजात अलग अलग रखे थे, इस पर टीम ने नाराजगी जाहिर करते हुए दस्तावेज व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। जॉबकार्डों को लेकर नाराजगी जाहिर की।
कहा कि कुछ लोगों ने शिकायत की कि जॉबकार्ड नहीं बनाए जाते हैं। टीम को कई तालाब की मशीनों से खुदाई की शिकायत मिली तो उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की। इसी तरह बड़ागांव में भी मनरेगा में कई खामियां मिली। इस पर जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने कदौरा ब्लॉक के कई गांवों का दौरा किया। यहां भी कई खामियां मिलीं। टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी है। टीम के साथ ऐरी प्रधान ओमकार पाल, बड़ागांव प्रधान संध्या देवी, सचिव रोहित कुशवाहा, सचिव अंकित निरंजन, बीडीओ रमेशचंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें