फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के साथ हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा

विज्ञापन
पुलिस लाइन में लूट का खुलासा करते एसपी रवि कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन) दो माह पहले व्यापारी के साथ हुई लूट के मामले में आरोपी दो लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लुटेरों से लूट में शामिल बाइक, मोबाइल, रुपये व तमंचा बरामद कर लिया। मंगलवार को एसपी ने लूट की घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि डकोर कोतवाली क्षेत्र के गोरन गांव निवासी व्यापारी महिपाल सिंह के साथ जैसारी कला मोड़ के पास बाइक सवार लुटेरों ने बाइक सहित सोने की जंजीर अंगूठी व रुपये लूट लिए थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद घटना के खुलासे के लिए एसपी ने डकोर थाना पुलिस के साथ एसओजी अन्य टीमों को लगाया था। टीमों ने लूट में शामिल रहे प्रदीप उर्फ नन्ना निवासी ग्राम ऐर थाना डकोर और सत्येंद्र उर्फ सत्तू निवासी ग्राम बम्होरी थाना आटा को पकड़ लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस में घटना में प्रयोग हुई बाइक लूटा गया मोबाइल के साथ एक लाख 18 हजार रुपये, तमंचे और कारतूस बरामद कर लिए। लूट में शामिल रहे तीन बदमाश नरेंद्र निवासी ग्राम जरौली थाना खरेला जिला महोबा, प्रदीप राजपूत पुत्र उदय भान राजपूत निवासी ग्राम बल्लय थाना खरेला जिला महोबा और ज्ञान सिंह उर्फ ज्ञानी निवासी ग्राम कुठार थाना खरेला जिला महोबा फरार है। पुलिस ने बताया कि इनको पकड़ने के लिए लगातार टीमें प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें