फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटका कारोबारियों के यहां ताबड़तोड़ छापे, सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गुटका कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए प्रशासन ने अभियान चलाकर 15 घंटे के भीतर दो गुटका कारोबारियों के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की। सात जगह छापेमारी में 38 लाख रुपये से अधिक का माल बरामद किया। इससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने गुटका कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेंद्र सिंह, एसडीएम रामकुमार ने खाद्य विभाग, झांसी से आई जीएसटी टीम के साथ भारी पुलिस बल लेकर छापेमारी अभियान चलाया। सबसे पहले टीम ने गुुरुवार की तुलसीनगर व गोपालगंज में राज गुटका की फैक्टरी में छापेमारी की। इसके बाद शनिवार को राठ रोड पर पूजा गुटका की फैक्टरी में छापेमारी की। टीम ने दो कमरों को सीज कर दिया। टीम ने कुल सात जगह छापेमारी कर सात सैंपल लिए।
बता दें कि न्यायालय के आदेश के बाद भी गुटका की बिक्री जारी थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद गुरुवार की रात व शुक्रवार की दोपहर खाद्य विभाग, जीएसटी झांसी ने प्रशासनिक अफसरों के साथ शहर में सात ठिकानों पर छापेमारी की। सात जगह गुटके के सैंपल लिए गए। खाद्य विभाग में अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार की रात 36 लाख का माल जब्त किया गया और शुक्रवार को 2.25 लाख का माल जब्त किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें