वर्चुअल कार्यक्रम में मौजूद डीएम, अधिकारी व उद्यमी।
- फोटो : ORAI
उरई। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी.3 का आयोजन का वुर्चअल प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्रीकी मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में कई परियोजनाएं धरातल पर आ गई है। कार्यक्रम में 300 करोड़ से अधिक का विनिवेश करने वाली इकाइयां एसबीजेएम उरई केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड व सुखवीर एग्रो प्राइवेट लिमिटेड ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ डॉक्टर अभय कुमार श्रीवास्तव, डीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी, शिवम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
(संवाद)
-------------
बेतवा के सला घाट पर होगा योग दिवस
उरई। विश्व योग दिवस को भव्यता से मनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। इसके लिए जिले के बेतवा के सला घाट को योग दिवस के लिए चुना गया है। इस बार 21 जून को योग दिवस पर सामूहिक योग प्रदर्शन सला घाट पर होगा। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि प्रधानमंत्री ने किसी नदी किनारे प्राकृतिक स्थल पर योग करने के निर्देश दिए है। इसी को लेकर सला घाट पर साफ सफाई की विशेष व्यवस्था के लिए संबंधितों को निर्देशित कर दिया गया है। योग दिवस के अवसर पर यहां जिले के राजनेता, अधिकारी व अन्य लोग सला घाट पर सुबह निर्धारित समय पर योग गुरुओं के मार्गदर्शन और निर्देशन में योग मुद्राएं करते नजर आएंगे। (संवाद)