फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन जाने से पहले ट्रेन की जानकारी करें

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बस्ती जिले के गोंडा रेलवे यार्ड में हो रहे काम के चलते कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। कई ट्रेनों का समय भी बदला गया है। कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। यही नहीं समर स्पेशल ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। इसका असर झांसी-कानपुर रेलमार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है। ऐसे में स्टेशन जाने से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी जरूर कर लें।
विज्ञापन

ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल सोमवार को निरस्त रही। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई। कई यात्रियों ने अपने टिकट रिफंड कराए तो कई ने रोडवेज बस और कारों से लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर आदि क्षेत्रों के लिए यात्रा की। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे का कहना है कि पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा स्टेशन पर ट्रैक मेंटीनेंस का काम हो रहा है। इसी कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित है।
निरस्त हुईं ट्रेनें
ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल (अप व डाउन) 16 मई से पांच जून तक निरस्त
गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली समर स्पेशल पांच जून तक निरस्त
गोरखपुर से मुंबई जाने वाली समर स्पेशल 31 मई से आठ जून तक निरस्त
गोरखपुर से पनवेल जाने वाली ट्रेनें 31 मई से सात जून तक और पनवेल से गोरखपुर जाने वाली ट्रेनें एक से आठ जून तक निरस्त
गोरखपुर से बांद्रा और बांद्रा से गोरखपुर आने-जाने वाली ट्रेन एक से 10 जून तक निरस्त
गोरखपुर से मुंबई कुशीनगर एक्सप्रेस को आठ जून को निरस्त किया गया है। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 11079/80 को चार जून को निरस्त किया गया है।
इन ट्रेनों का बदला समय
गोरखपुर से पनवेल जाने वाली (ट्रेन नंबर 15065) ट्रेन 17 मई से 30 मई तक अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से संचालित होगी। गोरखपुर से बांद्रा ट्रेन नंबर 15067 भी 18 मई व 25 मई को दो घंटे देरी से गोरखपुर से संचालित होगी। गोरखपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली ट्रेन नंबर 11080 भी 21 व 28 मई को गोरखपुर से दो घंटे देरी से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें