फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा बस स्टैंड से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। एनएचएआई की टीम ने शनिवार सुबह झांसी-कानपुर हाईवे स्थित आटा बस स्टैंड के दोनों किनारों से अतिक्रमण हटाया। अभियान की शुरुआत से एक दिन पहले प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की घोषणा कराई थी, पर लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया। शनिवार की सुबह जब हाईवे के किनारे बुलडोजर ने ध्वस्तीकरण शुरू किया तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटता देख दुकानदारों ने आननफानन खुद ही अपने-अपने टट्टर-छप्पर हटाने शुरू कर दिए। एनएचएआई की टीम ने दुकानदारों को चेतावनी भी दी। कहा कि अगली बार अतिक्रमण हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आटा बस स्टैंड के मुख्य चौराहे पर सब्जी, फल और अन्य सामान की बिक्री करने के लिए खडे़ ठेले वाले सड़क घेरकर रखते हैं। इस कारण इटौरा रोड से हाईवे पर आने वाले चालकों को हाईवे से गुजरने वाले वाहन नहीं दिखते। इस कारण हादसा होने का डर रहता है। अतिक्रमण के खिलाफ चले अभियान के दौरान रूट पेट्रोलिंग ऑफिसर एम. सिद्दीकी, जन संपर्क अधिकारी बीके सिंह मौजूद रहे।
-------
कागजात न दिखाने पर निजी बस को पकड़ा
माधौगढ़। कोतवाली पुलिस ने सिहारी चौराहा पर मध्यप्रदेश के लिए चल रही डग्गामार प्राइवेट बस को कागजात न दिखाने पर कोतवाली में खड़ा करा दिया। पुलिस की कार्रवाई से बस मालिकों में हड़कंप है। माधौगढ़ से दिल्ली, अहमदाबाद, जयपुर के लिए छह निजी बसें आवाजाही करती हैं। माधौगढ़ से मध्यप्रदेश के भिंड के लिए बिना परमिट के छह-सात निजी बसों का संचालन हो रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें