फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बस खाई में गिरी, मां-बेटे घायल

विज्ञापन
फोटो-11-हादसे में घायल बच्चे का इलाज करते एंबुलेंस कर्मी। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
उरई। करमेर रोड के पास बुधवार को लखनऊ से ग्वालियर जा रही एक लग्जरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में बस सवार महिला और उसका नौ वर्षीय बेटा घायल हो गए। गनीमत रही कि बस में केवल दो यात्री ही सवार थे और दोनों को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन

बताया गया कि बस समय पर ब्रेक नहीं लगा पाने के कारण सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को घटनास्थल पर भेजा गया। एंबुलेंस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल ग्वालियर निवासी चांदनी (32) पत्नी हेमंत और उनके नौ वर्षीय बेटे को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां दोनों को भर्ती कराया गया। एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी शबाब अहमद ने बताया कि हादसे में घायल मां-बेटे सुरक्षित हैं। दोनों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें