फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप ने बाइक सवार को टक्कर मारी, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। आटा थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा बस स्टैंड पर मंगलवार की सुबह सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि टक्कर मारने के बाद पिकअप खंदक में जा गिरी। इससे पास में खड़ी कार में भी खरोच आ गई। यह देख कार चालक ने पिकअप चालक की पिटाई कर दी। उधर, राहगीरों ने घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा बस स्टैंड के पास से गुजर रही पिकअप ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार राजू सविता (48) निवासी अकबरपुर इटौरा को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। जबकि टक्कर मारने के बाद पिकअप खाई में गिर गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई। पिकअप के कारण एक कार में भी मामूली खरोंच आई तो गाड़ी मालिक ने पिकप चालक की भी पिटाई कर दी। तब तक सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राहगीरों ने घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें