फोटो-23-आग लगने से टहनी का जला हुआ हिस्सा। संवाद
जालौन। रामलीला मैदान के सामने बिजली की बंच केबल के पेड़ों से टकराने के चलते पेड़ की टहनी में आग लग लगने से अफरातफरी मच गई। मौजूद दुकानदारों ने आग लगने की सूचना बिजली निगम को दी। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने काम शुरू किया।
नगर में सब्जी मंडी रोड से पानी की टंकी वाले रोड पर रामलीला मैदान स्थित है। रामलीला मैदान के सामने सड़क किनारे दो पेड़ लगे हुए हैं। इन पेड़ों से होकर बंच केबल निकले हैं। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे बंच केबल से निकली चिंगारी से पेड़ की टहनी में आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बिजली निगम को दी। इसके बाद फीडर बंद करके बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पेड़ की जली हुई टहनी को काटकर अलग कर दिया गया और बंच केबल को दुरूस्त करने का काम शुरू कर दिया। इस दौरान लगभग चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहने से दुकानदार परेशान हुए।
फोटो-23-आग लगने से टहनी का जला हुआ हिस्सा। संवाद
फोटो-23-आग लगने से टहनी का जला हुआ हिस्सा। संवाद