फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा और गठबंधन पर साधा निशाना

Thu, 16 Feb 2017 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मेला मैदान की जनसभा में आए स्वामी प्रसाद मौर्या ने बसपा और सपा पर निशाना साधा। कहा कि मायावती रुपये लेकर टिकट बांटती हैं। उन्हें प्रदेश के नहीं अपने विकास की फिक्र रहती है। सपा और कांग्रेस का गठबंधन विकास के लिए नहीं बल्कि गुंडाराज के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि सपा शासन में अपराधों की बाढ़ सी आती है। आम आदमी क्या पुलिस तक स्वयं को सुरक्षित नहीं समझती है।
विज्ञापन


जमीनों पर कब्जे होते है। इस बार तो सपा ने घोटालों की पार्टी कांग्रेस से हाथ मिलाया है, अब यह गठबंधन क्या गुल खिलाएगा, यह भी आने वाला वक्त बता देगा। बसपा में लोग टिकट खरीद कर चुनाव लड़ रहे हैं, यह विधायक बनते ही पहले अपनी तिजोरी भरेंगे। उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा की प्रदेश का विकास करा सकती है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री विधायक जगत नारायण सिंह कुशवाहा, प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें