उरई (जालौन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा कार्यक्रम तय किया गया है। वह 20 फरवरी को जनसभा करेंगे। वह शहर के कोंच बस स्टैंड स्थित ग्राउंड में जनसभा करेंगे। प्रधानमंत्री की सभा की तैयारी में भाजपा नेता जुट गए हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनसभा सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इसी तरह 18 को गृह मंत्री राजनाथ माधौगढ़ में जनसभा करेंगे।