फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: टूटी सड़क, सफेद पट्टी भी गायब सुरक्षा के लिए खतरा बना राजमार्ग

Fri, 24 Jan 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। झांसी-कानपुर का राष्ट्रीय राजमार्ग अब सुरक्षा के लिए खतरा बना है। यहां पर जो सफेद पट्टी बनी थी, वह भी कई जगह से गायब हो चुकी हैं तो डिवाइडर भी टूटे पड़े हैं। कई जगहों पर अवैध कट बन गए हैं। सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग तक क्षतिग्रस्त हो गई है। जगह जगह सड़क उखड़ गई है। यह समस्या कई महीनों से बनी हुई है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

रात के समय पट्टी धुंधली होने व जगह-जगह से गायब होने से बाइक सवार परेशान होते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग कितना सुरक्षित है। इसको लेकर अमर उजाला की टीम ने आठ किलोमीटर क्षेत्र में पड़ताल की। इसमें कई खामियां सामने आईं। इनसे हादसों होने की संभावना बनी रहती है। टोल मैनेजर अनिकेत श्रीवास्तव ने कहा कि इसकी जानकारी हुई है। काम प्रगति पर है। जल्द ही जो छोटे काम हैं, उनको कराया जाएगा। रेलिंग भी बदलवाई जाएगी।

जगह-जगह सड़क में गड्ढे हादसों के लिए काफी
आटा से संकट मोचन मंदिर तक सड़क की पड़ताल की गई। इसमें आटा से निकलने के साथ कई जगह पर सड़क उखड़ी मिली। सड़क किनारे भी महीन गिट्टी पड़ी मिली, इस पर बाइक फिसलने की संभावना अधिक होती है। टोल से पहले करीब 20 जगहों पर सड़क उखड़ी थी। वहीं, टोल के बाद चमारी तक करीब 35 जगह पर सड़क की गिट्टी उखड़ी थी। जो हादसों के लिए काफी थी। जो गड्ढे भरवाए गए हैं। इसमें से कुछ उखड़ गए तो कुछ नाली नुमा आकार के बन गए हैं, जिसके चलते वाहनों का संतुलन बिगड़ रहा है।
विज्ञापन


डिवाइडर टूटे और कई जगह अवैध कट
डिवाइडर और अवैध कट को लेकर पड़ताल की गई तो करीब आधा दर्जन जगह पर बीच सड़क में बने हुए डिवाइडर टूटे मिले तो कई जगह पर अवैध कट भी मिले। कृषि फार्म के पास बीच सड़क पर बना डिवाइडर पूरी तरह क्षतिग्रस्त था। चमारी नाला के पास भी डिवाइडर तोड़कर अवैध कट बनाया गया था। चमारी पुल के पास भी डिवाइडर टूटा मिला। इन डिवाइडर को तोड़कर अवैध कट बनाए गए हैं, जो पेट्रोेल पंप और ढाबा के लिए जाते हैं।
रेलिंग के क्षतिग्रस्त होने से हादसे का रहता डर
रेलिंग, सड़क की बीच पट्टी के पौधे और ऊंची नीची सड़क को लेकर पड़ताल की गई तो चमारी के पास दो जगह पर रेलिंग टूटी मिली। किसी वाहन की टक्कर से यह टूटी दिख रही थी। इसको अगर सही नहीं किया गया तो वाहन खंदक में जाने का डर है। चमारी से लेकर टोल तक कई जगह पर पौधे नहीं मिले। घास-फूस ही डिवाइडर की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। वहीं, कई जगह पर चमारी, संकट मोचन मंदिर, टोल, आटा मोड इन प्रमुख जगह पर ऊंची नीची सड़क होने से आए दिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें