फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्के वाहनों के लिए आज से शुरू होगा पुल

Tue, 17 Jan 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
छोटे वाहनों के आवागमन के लिए तैयार यमुना पुल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 झांसी कानपुर हाईवे पर बने कालपी  यमुना नदी के पुराने पुल पर बुुधवार से आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे लोगो को पुल के जाम से निजात मिलेगी। बता दें कि मरम्मत कार्य की वजह से पुल पिछले छह माह से बंद पड़ा था। मालूम हो कि यमुना नदी पर बने पुराने पुल पर ओवर लोड वाहनों के निकलने से आठवीं कोठी के पास आई तकनीकी कमी के कारण फोरलेन
विज्ञापन


प्राधिकरण ने 18 जून से इस पर यातायात बंद कर दिया था। मुंबई से ब्रिज एक्सपर्ट टीम की डिजाइन के अनुसार पुल की मरम्मत शुरू कराई गई। 17 दिसंबर को प्रोजेक्ट मैनेजर महेश व जनसंपर्क अधिकारी डीएन त्रिपाठी की देख रेख मे स्लैब डालकर तकनीकी कमी को दूर किया किया। जनसंपर्क अधिकारी डीएन त्रिपाठी ने बताया कि पुल मरम्मत का कार्य पूरा होने पर

पुल की रंगाई पुताई व लाइट व्यवस्था दुरुस्त की गई  है। 18 जनवरी बुधवार को प्रात: दस बजे से पुल हल्के वाहनों के चालू कर दिया जाएगा। फिलहाल भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी और इसके लिए पुल बैरियर भी लगाए जाएंगे। पुल पर जाम की स्थिति न हो, इसके लिए कालपी पुलिस की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें