समाजवादी पार्टी में चुनाव निशान को लेकर चल रहे घमासान पर सोमवार को ब्रेक लग गया। आयोग ने देर शाम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को साइकिल का चुनाव चिन्ह व पार्टी का नाम देने का फैसला लिया तो जनपद में सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई और जगह, जगह मिष्ठान बांटकर खुशी जताई गई। समाजवादी पार्टी में साइकिल चुनाव चिन्ह को लेकर चल रहे
विवाद पर सोमवार को अखिलेश यादव के पक्ष में फैसला आने से जनपद में सपाइयों में खुशी छा गई। कालपी, कोंच, जालौन, उरई समेत पूरे जिले में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। कोंच में पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव, रहम कुरैशी, हरिश्चंद्र तिवारी, संदीप, राजू, अनिल वर्मा, सरनाम सिंह यादव, कालपी में अरविंद यादव, हरमोहन सिंह, अजीत
यादव, जैनुल आब्दीन, इरशाद खान, अरुण मेहरोत्रा, उरई में विधायक दयाशंकर वर्मा, भानू वर्मा, इकबाल मंसूरी, रविंद्र यादव डकोर, सुजीत तिवारी, हिमांशु ठाकुर, सिद्धार्थ यादव, प्रलुव्य
निरंजन, उमेश पाल, विजय कुशवाहा, सहेंद्र यादव, लल्लन प्रधान आदि ने खुशी जताई। इधर, जिले में अधिकांश स्थानों पर मुलायम खेमे में अखिलेश को साइकिल का चुनाव चिन्ह मिलने से मायूसी देखी गई। इधर, सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी का कहना है कि अखिलेश व मुलायम भी साथ साथ होंगे। लिहाजा वे भी मुख्यमंत्री के साथ ही हैं।