फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: यमुना नदी में मिले दोनों शवों की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। यमुना से बरामद हुए शवों की शुक्रवार को शिनाख्त हो गई। एक कुठौंद थाना क्षेत्र का निवासी था, जिसे आत्महत्या करने के बाद परिजनों ने उसके शव का नदी में प्रवाह कर दिया था। वहीं, दूसरा फिरोजाबाद से दो सप्ताह पहले गायब हुआ था।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को गुरुवार की दोपहर सूचना मिली थी कि क्षेत्र के मैनूपुर गांव के पास यमुना में दो युवकों के शव पड़े हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला तो एक लाश के हाथ पर सुखराम भपैय्यापुर लिखा था। दूसरे के पास मिले आधार कार्ड के आधार से जांच शुरू की तो शुक्रवार को उनकी शिनाख़्त हो गई। कोतवाली के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि सुखराम कुठौंद के सिलऊआ गांव का रहने वाला था। कुछ दिनों से वह अपनी मौसी के घर भपैय्यापुर थाना अमराहट जिला कानपुर देहात में रह रहा था। उसने 5 दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने बिना परिजनों को जानकारी दिए ही शव का नदी में प्रवाह कर दिया था। जो बहकर यहां किनारे लग गया था। दूसरे शव की पहचान मौके पर मिले आधार कार्ड के आधार पर फिरोजाबाद के रामनगर निवासी ब्रजमोहन के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह 13 दिनों से गायब था। वह नदी में कैसे पहुंचा इसकी कोई जानकारी नही है। कोतवाली प्रभारी परमहंस तिवारी के ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें