फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पुत्र की हत्या में मां समेत पांच के खिलाफ कोर्ट ने दिए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोर्ट ने पुत्र की हत्या के मामले में शुक्रवार को मां समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश कोंच कोतवाली पुलिस को दिए हैं। न्यायालय में आरोपी महिला के पहले पति ने वाद दायर किया था। इस पर कोर्ट ने आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के भिंड जिला के डबरा गांव निवासी शिवकुमार ने 19 अगस्त 2025 को कोर्ट में वाद दायर किया। बताया कि उसका विवाह वर्ष 2010 में झांसी जिला के बेंदा थाना क्षेत्र के देबरा गांव निवासी हरदास प्रजापति की पुत्री भारती देवी से हुआ था। वह अहमदाबाद में पेंटिंग का काम करता है। शादी के बाद उसके एक पुत्र पैदा हुआ। उसका नाम उसने विवेक रखा था। पुत्र के पैदा होने के बाद पत्नी भारती का उसके साथ काम करने वाले गांधी नगर कोंच निवासी रामू प्रजापति से प्रेम प्रसंग हो गया था। इस पर वह उसे छोड़कर रामू के साथ रहने लगी थी। जब उसने इसकी पंचायत लगाई तो, भारती ने साथ रहने से मना कर दिया। दोनों ने एक दूसरे का सामान वापस कर दिया। तय हुआ था कि पुत्र सात वर्ष का होने के बाद वह उसे दे देगी। सात वर्ष होने के बाद वह इन लोगों पास गया तो रामू उसके पिता पंचम सरनाम सिंह उर्फ सनी ने उसे धमकी देकर भगा दिया।
15 जुलाई 2025 को उसे जानकारी हुई कि इन लोगों ने उसके पुत्र की हत्या कर दी है। वह अहमदाबाद से कोंच आया और हकीकत जननी चाही तो उसके साथ गाली-गलौज की गई। उसे पता चला कि बर्फ से जमी बोतल इन लोगों ने उसके पुत्र विवेक के मुंह में घुसाकर उसकी हत्या कर दी है। वह रिपोर्ट लिखाने कोंच कोतवाली गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 10 अगस्त 2025 को उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। 13 अगस्त 2025 को एसपी से शिकायत की। इसके आद उसने कोर्ट में वाद दायर किया। कोर्ट ने भारती सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के कोंच कोतवाली पुलिस को आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







वर्जन
कोर्ट का आदेश अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश आते ही रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

परमेश्वर प्रसाद, सीओ कोंच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें