फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लोडर की टक्कर से बूम टूटा, साढ़े तीन घंटे प्रभावित रहा यातायात

विज्ञापन
फोटो-25-क्षतिग्रस्त रेलवे का बूम। संवाद
विज्ञापन
आटा। सरसोकी-आटा रेलखंड स्थित आटा-इटौरा रेलवे क्रॉसिंग नंबर का बूम लोडर चालक ने जल्दबाजी के चक्कर में तोड़ दिया। घटना के बाद करीब साढ़े तीन घंटे तक रेल और सड़क यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


सुबह करीब 7:20 बजे झांसी से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी को सुरक्षित निकालने के लिए गेटमैन प्रदीप कुमार पाल रेलवे क्रॉसिंग बंद कर रहे थे। इसी दौरान हाईवे की ओर से आ रहे एक लोडर चालक ने फाटक बंद होने से पहले निकलने की कोशिश की और बूम में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बूम क्षतिग्रस्त हो गया। गेटमैन ने इसकी सूचना आटा स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे डिप्टी स्टेशन अधीक्षक विकास त्रिपाठी को दी।
सूचना मिलते ही रेलवे कंट्रोल और आरपीएफ को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंचे आरपीएफ के दरोगा देशराज सिंह ने लोडर और चालक को उरई लाए। चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि बूम क्षतिग्रस्त होने के कारण इस रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों को सतर्कता आदेश (कॉशन) पर निकाला गया।
विज्ञापन

प्रभावित ट्रेनों में झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (11109), संत कबीर नगर एक्सप्रेस (20104), पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस (11408), पुणे-गोरखपुर दैनिक स्पेशल (01415) सहित तीन मालगाड़ियां शामिल रहीं। घटना की सूचना पर सिग्नल एवं तकनीकी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बूम की मरम्मत शुरू की। करीब 10:40 बजे बूम को ठीक कर यातायात सामान्य कराया गया। इस दौरान लगभग 3 घंटे 20 मिनट तक रेल और सड़क यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें