उरई। पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच जिले की पांच ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिन ग्राम पंचायतों में प्रधान का पद रिक्त है या पूर्व से प्रशासनिक समिति कार्यरत है, वहां सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को प्रशासक नामित किया गया है।
जनपद की भेड़ (नदीगांव), कुरूकुरू (डकोर) और कानाखेड़ा (कदौरा) ग्राम पंचायतों में प्रधानों की मृत्यु होने के कारण यह व्यवस्था लागू की गई है। वहीं चन्दुर्रा (कोंच) में प्रधान के जेल में निरुद्ध होने तथा अटरिया (डकोर) में वित्तीय अनियमितताओं में दोषी पाए जाने के कारण प्रधान के अधिकार पहले ही समाप्त किए जा चुके हैं।
डीएम ने बताया कि संबंधित विकास खंडों के एडीओ पंचायत अब ग्राम पंचायतों के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों का संचालन करेंगे। यह व्यवस्था नई ग्राम पंचायतों की पहली बैठक तक अथवा अधिकतम छह माह के लिए लागू रहेगी।