फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेरो खंदक में गिरी, एक की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। न्यामतपुर से बरात में शामिल होकर लौट रही बारातियों की बोलेरो महेवा नहर के पास अनियंत्रित होकर खंदक में गिर गई। इस हादसे में चालक सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। चार लोगों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बागी निवासी रामसेवक तिवारी के पुत्र रामजी की बारात गुरुवार को नियामतपुर गई थी। कुछ बाराती विवाह समारोह में शामिल होकर रात में ही बोलेरो से वापस बागी लौट रहे थे। नहर के पास अचानक सामने से ट्रक आने से बोलेरो अनियंत्रित हो गई और खंदक में जा गिरी।
इससे बोलेरो में सवार देवेंद्र उर्फ रजनू शुक्ला (40), वीरू सिंह (30), बच्चू तिवारी (42), आनंद तिवारी (24), वीर बहादुर (26), लाखन विश्वकर्मा (60), रविकांत (34), दीपक पांडे (22) निवासी बागी गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार सुनकर रहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घायलों को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

उपचार के दौरान चालक देवेंद्र उर्फ रजनू की मौत हो गई। घायल रविकांत, लाखन विश्वकर्मा, वीर बहादुर व बच्चू तिवारी की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोगों ने बरात जाने के लिए पूर्व प्रधान विजयकांत तिवारी से गाड़ी मांगी थी। चालक देवेंद्र उनका दूर का रिश्तेदार भी था। हादसे के कारण गांव में शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें