फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशी से टकराई बाइक, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। निर्माणाधीन मकान देखकर आ रहे दंपति की बाइक अन्ना मवेशी से टकरा गई। घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में घायल महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी महाराज सिंह पत्नी गंगावती (40) के साथ गुरुवार को उरई में निर्माणाधीन मकान को देखने गए थे। लौटते वक्त उरई मार्ग पर सातमील के पास उनकी बाइक अन्ना मवेशी से टकरा गई। इससे पीछे बैठीं गंगावती बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गईं। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि हेलमेट लगाए होने से महाराज सिंह गंभीर रूप से घायल होने से बच गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस पति-पत्नी को जिला चिकित्सालय ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख गंगावती को झांसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। इस संबंध में कोतवाल उदयभान गौतम का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें