फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घर के पीछे फंदे पर लटका मिला राजमिस्त्री का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवकली में शनिवार सुबह राजमिस्त्री का शव घर के पीछे फंदे पर लटका मिला। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव निवासी गंगाचरण (46) शनिवार की रात करीब तीन बजे शौच के लिए खेत की ओर गया था। वहां से लौटने के बाद उसने घर के दूसरे हिस्से में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना करीब चार बजे की बताई जा रही है। सुबह उजाला होने पर खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी।
ग्रामीणों ने बताया कि गंगाचरण नशे का आदी था और नशे की हालत में अक्सर गाली-गलौज करता था। इसी वजह से उसकी पत्नी करीब डेढ़ महीने पहले मायके चली गई थी और तब से वापस नहीं लौटी थी। गंगाचरण राजमिस्त्री का काम करके परिवार का पालन-पोषण करता था। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। युवक ने फंदा लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें