फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रस्सी से लटके मिले दंपति के शव, हड़कंप

विज्ञापन
दंपति राजू चौहान व रजनी राजा की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट (जालौन)। पति-पत्नी के शव एक ही रस्सी से लटकते देख पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात पति पत्नी में विवाद हुआ था। पति शराब का लती भी था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला सुसाइड का ही लग रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह के मुताबिक कोई आरोप प्रत्यारोप की बात सामने नहीं आई है। फिर भी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, सत्यता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सामने आएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के वर्ध गांव निवासी किसान राजू चौहान (40) पुत्र राजबहादुर एवं उसकी पत्नी रजनी के शव गुरुवार सुबह छत के कुंडे से एक ही रस्सी के सहारे लटके मिले। शव के पास ही अनाज की बोरियां भी रखी थीं। बड़ी बेटी रिचा (10) ने पुलिस को बताया कि वह भी उसी कमरे में सो रही थी। गुरुवार सुबह जब जगी तो कमरे में अंधेरा था। उसने मम्मी पापा को आवाज लगाई पर किसी ने जवाब नहीं दिया। वही बगल के कमरे में सो रहे चाचा टिंकू राजा (30) को जगाया। इसके बाद चाचा ने दीपक जलाकर कमरे में रोशनी की तो सामने एक ही रस्सी से पापा मम्मी के शव लटकते देख हमारे मुंह से चीख निकल पड़ी।
आवाज सुनकर परिजन और मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक राजू शराब का लती था और आए दिन पत्नी से झगड़ा करता था। बुधवार शाम भी दोनों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद घरवालों ने ही दोनों को समझा बुझाकर शांत किया था। एट थानाध्यक्ष कमलेश कुमार का कहना है कि मामला सुसाइड का ही है पर कारण स्पष्ट नहीं है। घरवालों से और पूछताछ की जाएगी। राजू चौहान की शादी 15 साल पहले ललितपुर जिले के तालबेहट के गांव हिंगोरा में हुई थी। राजू और रजनी के तीन पुत्रियां रिचा (10), काजल (8), शशि (5) और सबसे छोटा बेटा कान्हा (4) हैं। चारों के सिर से एक साथ ही माता पिता दोनों का साया उठ गया।
विज्ञापन

फोरेंसिक बिना ही पूरी कर ली जांच
मामले में पुलिस की हीलाहवाली भी सामने आई है, भले ही कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाए गए पर एक ही रस्सी के अलग-अलग फांसी लगाना ग्रामीणों के गले नहीं उतर रहा है। क्षेत्र में चर्चा है कि पति, पत्नी की हत्या करने के बाद भी स्वयं फांसी लगा सकता है। लिहाजा घटना की फोरेंसिक जांच तो पुलिस को जरूर करानी चाहिए।
चीखता रहा मासूम, कब लौटेंगे पापा-मम्मी
जिस वक्त पुलिस पति पत्नी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज रही थी, उस वक्त उनके चारों बच्चे रो-रोकर बेहाल थे। मासूम कान्हा तो बार-बार बड़ी बहनों से लिपटकर चीख रहा था कि पापा मम्मी कब लौटेंगे। बच्चों की हालत देख ग्रामीणों की आंखें भी नम हो रही थीं। चाचा टिंकू ही बच्चों को सीने से लगाकर दीवार के सहारे खड़ा रहा।
शराब की लत ने उजाड़ दिया परिवार
ग्रामीणों ने बताया कि राजू और टिंकू दोनों भाइयों के बीच पंद्रह बीस बीघा की खेती थी। घर में किसी तरह की आर्थिक तंगी भी नहीं थी। सिर्फ राजू की शराब की लत ने ही उसके पूरे परिवार को उजाड़ कर रख दिया। फिर चाहे हत्या हो या आत्महत्या कारण शराब ही है क्योंकि इसी आदत को लेकर दोनों पति पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था।

घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते थानाध्यक्ष- फोटो : ORAI

मृतकों के रोते बिलखते परिजन- फोटो : ORAI

छोटे भाई से लिपट कर रोती बहने- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें