फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिटट्ी पुराई संग क्रास बैरियर भी बनने का काम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा कराए जा रहे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मुन्ना फुलपावर चौराहा, दुर्गामंदिर, खानखाह शरीफ के आसपास जहां से भी ओवरब्रिज निकल रहा है, वहां निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी परखी। कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर मुहम्मद फरीद ने अधिकारियों को बताया कि ओवरब्रिज में मिट्टी पुराई के साथ ही दोनों ओर क्रास बैरियर का कार्य भी साथ साथ चल रहा है। क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि मदारपुर से ट्रैक्टर ट्रालियों से मिट्टी आ रही है। रास्ते की सड़क के दोनों ओर जो भारी हल्के वाहन खड़े रहते है उन्हें हटवा दिया जाएगा। जिससे आवागमन में दिक्कत न हो। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गुणवत्ता पूर्वक तरीके से कार्य जल्द निपटाया जाए। इस दौरान उपजिलाधिकारी कौशल कुमार, कोतवाल शिवगोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें