फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन बीएलओ का वेतन रोकने का आदेश, दो निलंबित

Sat, 22 Oct 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से जानकारी लेतीं डीएम संदीप कौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की विशेष तिथि पर जिलाधिकारी ने नगर के लगभग आधा दर्जन बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ रजिस्टर व जनसंख्या रजिस्टर की प्रविष्टियां पूर्ण न मिलने पर आधा दर्जन से अधिक बीएलओ व सुपरवाइजर के वेतन रोकने के आदेश दिए। इसके अलावा दो के निलंबन के आदेश भी दिए गए  
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी संदीप कौर ने संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की विशेष तिथि पर तहसीलदार सतीश कुमार वर्मा के साथ नगर के मोहल्ला जोशियाना, हरीपुरा, गणेशजी, नगरपालिका जूनियर हाईस्कूल, कन्या प्राथमिक विद्यालय आदि सहित लगभग आधा दर्जन बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी बीएलओ

व सुपरवाइजर उपस्थित मिले। निर्देश के बावजूद लगभग सभी बूथों पर बीएलओ रजिस्टर व जनसंख्या रजिस्टर की प्रविष्टियां पूर्ण नहीं मिलीं। जिससे नाराज जिलाधिकारी ने बीएलओ व सुपरवाइजर में लालाराम यादव, भूपनारायण, ओमप्रकाश भास्कर, सुलेखा देवी, इंदल सिंह, राघवेंद्र व नारायण दास के वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा बीएलओ व जनसंख्या रजिस्टर सहित फार्म 6-7 व 8 में गड़बड़ियां मिलने पर जिलाधिकारी ने सुपरवाइजर कोमल सिंह व इशाक मोहम्मद के निलंबन के आदेश भी दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ व सुपरवाइजरों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी बूथों पर बीएलओ रजिस्टर व जनसंख्या रजिस्टर की प्रविष्टियां पूर्ण कर लें। इसमें किसी
विज्ञापन


भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई कमी मिलती है तो संबंधित के खिलाफ  कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें