घर से किसी काम से निकले युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं लगाने से युवक के सिर में गंभीर चोट आ गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजन उसे सीधे अस्पताल ले गए जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। परिजन युवक को लेकर झांसी मेडिकल कालेज जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। युवक घर में इकलौता था। रोहित कुमार (25) पुत्र
दिनेश कुमार चौतरहाई थाना एट शुक्रवार रात साढ़े दस बजे बड़े गांव के पास पीतांबरा पेट्रोल पंप के पास अपनी बाइक से जा रहा था। तभी दूसरी ओर से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं लगाने से युवक के सिर में गंभीर चोट आ गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय पीएचसी में ले गए। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर
बताकर उसे झांसी मेडिकल कालेज ले जाने को कहा। परिजन रोहित को लेकर झांसी मेडिकल कालेज जाने लगे। इसी दौरान रास्ते में युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि रोहित अपने मां बाप का इकलौता लड़का था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों ने एट थाने में घटना की तहरीर दे दी है।