कोंच। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर कोंच-माधौगढ़ (आंशिक) 219 व कोंच-उरई 221 (आंशिक) विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ को तहसील में सामग्री का वितरण किया गया। इसके अलावा निर्धारित की गईं बूथ तिथियों में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक बूथ पर शिविर लगाए जाने के निर्देश दिए।
एसडीएम अशोक कुमार ने कहा कि नए मतदाताओं को मतदाता सूची का हिस्सा बनाए जाने के अलावा मतदाता सूची में संशोधन व खामियां दूर हों। 22 व 28 नवंबर तथा 5 व 13 दिसंबर को प्रत्येक बूथ पर संबंधित बीएलओ उपस्थित रहकर मतदाता सूची प्रकाशित करेंगे बूथ पर पहुंचकर सूची का अवलोकन कर कमियां दूर कराएं। इस दौरान रवींद्र शुक्ला, नवीन दीक्षित, चंद्रप्रकाश, अरविंद, आकाश, राममोहन, राजपाल सिंह आदि रहे।