प्रखर बुद्धि कार्यक्रम की जानकारी देते अरविंद गौतम व अंकुर शुक्ला
- फोटो : ORAI
उरई। प्रखर बुद्धि पुरस्कार समारोह की घोषणा कर दी गई। 5 दिसंबर को मुस्कान इंस्टीट्यूट में चारों टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह डॉ. दिनेश चंद्र द्विवेदी की स्मृति में आयोजित होगा।
समिति के अध्यक्ष अरविंद गौतम चच्चू एवं सचिव डॉ. अंकुर शुक्ला ने बताया कि सीबीएससी की जिला टॉपर अंशु राघव, मोदी स्कूल राजस्थान की दिशा पुरवार, बीएमटी इंटर कालेज की टॉपर आकांक्षा तिवारी और रसकेंद्री देवी इंटर कालेज की टॉपर राधा सेंगर को वर्ष 2020 का प्रखर बुद्धि पुरस्कार मिलेगा। चारों टॉपर छात्राओं को पुरस्कार राशि के अतिरिक्त सम्मान पत्र भी दिया जाएगा। जिसमें एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, जिला कोषाधिकारी आशुतोष तिवारी, डीआईओएस भगवत पटेल समेत अन्य अतिथि हिस्सा लेंगे। मुख्य वक्ता प्राचार्या डॉॅ. अमिता सिंह और वरिष्ठ पत्रकार गौरव अवस्थी की भी उपस्थिति रहेगी। डॉ. अंकुर ने बताया कि कोरोना संकट के फिर से उभरने के कारण इस बार कार्यक्रम को सीमित रखा जाएगा। इस दौरान सारिका आनंद भी मौजूद रहीं।