फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों का भाजपाइयों ने किया सम्मान

विज्ञापन
माधौगढ़ में नगर पंचायत परिसर पर सम्मानित हुए सफाई कर्मचारी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/माधौगढ़/रामपुरा। भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को सामाजिक स्वच्छता पखवाड़े के तहत शहर के मंदिर तालाब समेत 19 स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहर के स्वच्छकारों विधायक गौरीशंकर और भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना ने सम्मान किया। इस मौके पर भाजपाइयों ने साफ-सफाई भी की। जिला महामंत्री विवेक कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं माधौगढ़ नगर पंचायत कार्यालय के परिसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर उन्हें नगर सफाई व्यवस्था और दुरुस्त रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि भीमराव आंबेडकर ने जो सपना देखा था। मोदी व योगी सरकार उसी ओर कार्य कर रही है।
दलित, वंचितों को समाज के मुख्यधारा में जोड़ा जा रहा है। जिला मंत्री ज्योतिष सिंह ने कहा कि सरकार ने अंतिम छोर के व्यक्ति को भी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने का कार्य किया है।
विज्ञापन

ईओ अमित नायक, पुरुषोत्तम तिवारी, अजय दुबे, बटीं गुप्ता, शंभू सिंह मौजूद रहे। उधर, रामपुरा आदर्श नगर पंचायत में भी स्वच्छकार कर्मियों का माल्यार्पण एवं सम्मान किया गया। चेयरमैन रामपुरा शैलेंद्र सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गायत्री, अमर सिंह पाल, अमित प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें