फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के संभावित कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने देखी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
शहर के टाउन हॉल मैदान में गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर निरीक्षण करते डीएम - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के संभावित दौरे को लेकर बुधवार को डीएम और एसपी ने अधिकारियों के साथ शहर के टाउनहाल में व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

चुनावी माहौल में गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का 26 दिसंबर को संभावित कार्यक्रम है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी रवि कुमार, एडीएम पूनम निगम, एएसपी राकेश सिंह ने टाउनहॉल मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां चल रही प्रदर्शनी को हटवा दिया गया। एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का 26 दिसंबर के संभावित कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाएं देखी गई हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें