फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता की भेंट चढ़ा बीजेपी का ‘उड़ान’

Fri, 06 Jan 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर जांच पड़ताल करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के रामनगर स्थित एक विवाह घर में आयोजित भाजपा के उड़ान कार्यक्रम की परमीशन न लिए जाने से एसपी डा. राकेश सिंह के निर्देश पर रोक दिया गया। इससे पहले सेक्टर प्रभारी शैलेंद्र सिंह, सीओ अरुण कुमार सिंह, कोतवाल संजय गुप्त के साथ पुलिस बल लेकर मौके पर पहुुंचे। यहां पुलिस ने जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल से कार्यक्रम की इजाजत का
विज्ञापन


प्रपत्र मांगा। इसे वह नहीं दे सके। इस पर पुलिस ने कुर्सियाें से लेकर वाहन पर लगी टीवी को भी पुलिस ने हटवा दिया। भारतीय जनता पार्टी का विवाह घर में उड़ान कार्यक्रम था। इसमें एक निजी चैनल पर पूर्व के ंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को संबोधित करना था। बताया जाता है कि स्थानीय नेतृत्व ने जिला प्रशासन से इस कार्यक्रम की अनुमति नहीें ली थी।

इस पर एसपी डा. राकेश सिंह ने सेक्टर प्रभारी शैलेंद्र सिंह से बात कर वहां सीओ व कोतवाल के साथ पुलिस बल भेजा। भाजपा जिलाध्यक्ष से जब समारोह की अनुमति का पुलिस ने प्रपत्र
विज्ञापन


मांगा तो वह नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने कार्यक्रम को रुकवा दिया। एसपी ने बताया कि बिना अनुमति कोई कार्यक्रम नहीं होगा। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने कहा कि उन्हाेंने आनलाइन आवेदन कर स्वीकृत मांगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें