कोंच। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ कथित तौर पर अभद्रता करने वाले कैलिया थाने के दरोगा अभिषेक सिंह के खिलाफ मोर्चे पर डटे कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन मंगलवार को भी आंदोलन किया। तहसील परिसर में धरने पर डटे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दरोगा के विरोध में नारेबाजी की और धरनास्थल पर सुंदरकांड का पाठ किया। विहिप और दुर्गा वाहिनी के जिले से कोंच पहुंचे संगठनकर्ताओं ने भी उनका मनोबल बढ़ाया और इस मसले को सुलटाने के लिए उच्चाधिकारियों से बात भी की। बाद में कार्यकर्ताओं ने सीओ राहुल पांडे को ज्ञापन दिया।
बता दें कि दरोगा अभिषेक सिंह द्वारा बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं दीपक और सुमित के साथ बदसलूकी का आरोप लगाते हुए भड़के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर आकर सोमवार को हंगामा किया था। कई घंटों तक तहसील परिसर में धरना भी दिया था। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब तक दरोगा पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक धरना दिया जाएगा। बजरंग दल के जिला संयोजक मोनू पंडित भी कोंच पहुंच गए थे और उन्होंने दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ साथ उन्हें सस्पेंड करने की भी मांग की। अन्यथा की स्थिति में धरना प्रदर्शन जिले भर में फैलाने की भी चेतावनी दी थी। मंगलवार को भी उनका धरना जारी रहा। दुर्गा वाहिनी की प्रांतीय सह संयोजिका रूबी सिंह, विहिप के जिला मंत्री ज्ञानेंद्र तिवारी, रत्नेश तिवारी ने धरनास्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्या को लेकर सीओ को ज्ञापन दिया और धरना समाप्त किया। इस दौरान बजरंग दल नगर संयोजक आकाश उदैनिया, गौरव सोनी, सुमित पांडे, शिवम वर्मा आदि रहे।
---
फोटो-13-मालवीय नगर में रेड डालते विजिलेंस और स्थानीय विद्युत विभाग के अधिकारी।
दबोचे गए पंद्रह बिजली चोर
कोंच। विजिलेंस विभाग और स्थानीय विद्युत विभाग की टीम की मॉर्निंग रेड में पंद्रह कटियाधारक बाईपास से बिजली चोरी करते पकड़ लिया। एसडीओ कोंच ने बताया कि पकड़े गए कटियाधारकों पर विद्युत अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
मंगलवार की भोर में अधिकांश लोग नींद में ही थे। तब विजिलेंस और कोंच उपखंड के विभागीय अधिकारियों की संयुक्त टीम ने नगर के मोहल्ला आजादनगर, मालवीय नगर, प्रताप नगर आदि मोहल्लों में उन संयोजन धारकों जिनके बारे में बिजली चोरी करने की शिकायत डिवीजन में की गई थी। रेड ने करीब 15 घरों में अवैध रूप से कटिया डालकर या बाईपास से विद्युत चोरी पकड़ीर्। एसडीओ अनिरुद्ध मौर्या ने कहा कि विद्युत चोरी करने वाले सभी लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। टीम में विजिलेंस इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश, एसडीओ, विजिलेंस जेई रामू गुप्ता आदि रहे।