कोंच/जालौन। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। अधिकारी भी जनता की नहीं सुन रहे हैं। महंगाई से जनता परेशान है। इसके बावजूद सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। यह बात पूर्व मंत्री दयाशंकर वर्मा ने मंगलवार को पार्टी की बैठक में कही। बैठक में प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ 15 जुलाई को धरना प्रदर्शन की रूपरेखा बनाई गई।
कन्हैया धाम गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन मानसिंह वर्मा ने की। इकबाल मंसूरी व सोनू मंसूरी ने कहा कि अब समय आ गया है कि सोती हुई सरकार को जगाया जाए, तभी बात बनेगी। कार्यक्रम पर्यवेक्षक महेश विश्वकर्मा ने कहा कि इसके लिए 15 तारीख को सुबह 11 बजे से तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर दो बजे एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान कृपाल सिंह गुर्जर, जयप्रकाश राठौर, रामेंद्र त्रिपाठी, महेंद्र कठेरिया, गुलाब जाटव, गजराज कुशवाहा, अरविंद यादव, लोकेंद्र पटेल, अरशद सलमानी, अहमद राईन, कौशल राठौर, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
कोंच संवाद के अनुसार, मथुरा प्रसाद गार्डन में सपा की बैठक हुई। इसमें 15 जुलाई के धरना प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई एवं उसकी रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह गुर्जर ने की। धरना प्रदर्शन का प्रभार अतर सिंह राठौर, सरनाम सिंह यादव, शिवराम कुशवाहा, आत्मप्रकाश पटेल, रामानंद कुशवाहा, भरत पाल संभालेंगे।