फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमाकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री से सहयोग मांगा

विज्ञापन
कोच में केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा को समस्या बताते निजी कंपनी के जमाकर्ता - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। एक निजी कंपनी में जमा धनराशि का भुगतान नहीं होने से परेशान जमाकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा से गुहार लगाई है। जमाकर्ताओं ने निवेशकों का पैसा दिलाने की मांग को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

एक निजी कंपनी के जमाकर्ता खुर्शीद अहमद अंसारी, मोहम्मद सुकेब, धर्मेंद्र अग्रवाल, उस्मान अली, कय्यूम, शफीक, आसिफ आदि ने रविवार को स्थानीय नहर निरीक्षण भवन में ज्ञापन दिया। बताया कि सभी जमाकर्ताओं ने अपने भविष्य की आगामी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए धन जमा कराया था। तीन चार वर्ष पहले समय पूरा होने के बाद भी भुगतान नहीं हो रहा है। जिससे कोरोनकाल से उपजी मंदी के दौर में सभी जमाकर्ताओं को अपने परिवार की रोजी रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। भुगतान न होने से आए दिन जमाकर्ताओं के साथ गाली गलौज कर मारपीट व धमकी मिलने जैसी घटनाएं सामने आ रहीं हैं। उक्त लोगों ने कहा कि कोंच नगर में फ्रेंचाइजी कई दिनों से बंद है। इस कारण निवेशकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। उधर राज्यमंत्री ने भाजपा के बुजुर्ग नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनकी कुशलता पूछी। उधर, लोकतंत्र रक्षक सेनानी परिषद के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता ब्रजेंद्र मयंक के तिलकनगर स्थित आवास पर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान सतीशचंद्र अग्रवाल, केबी निरंजन, लाखन सिंह, विक्रम तोमर, यूसुफ आदि मौजूद रहे। जनसंघ के जमाने से पार्टी की सेवा कर रहे वयोवृद्ध भाजपा नेता रामबटोली गुप्ता के घर पहुंचकर केंद्रीय राज्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें