फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मिट्टी खनन में वर्चस्व के लिए भाजपा नेता के साथ मारपीट

Sat, 05 Apr 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। मिट्टी खनन के वर्चस्व के लिए कुछ लोगों ने भाजपा नेता रामू गुप्ता के साथ मारपीट कर दी। भाजपा नेता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खीबाल निवासी रामचंद्र उर्फ रामू गुप्ता भाजपा नेता हैं। उन्हें सदर विधायक का करीबी भी बताया जाता है। मिट्टी खनन के लिए 10 मार्च को रामू गुप्ता और नरोभास्कर निवासी रिजवान के बीच चुंगी नंबर चार के पास कहासुनी हो गई थी। इसकी तहरीर रामू गुप्ता ने कोतवाली में दी थी।
पुलिस को दी तहरीर में रामू गुप्ता ने आरोप लगाया है कि गुरुवार रात करीब 12 बजे वह औरैया रोड स्थित एक होटल में अपने दोस्त दीपू तोमर के साथ खाना खा रहे थे। इसी दौरान रिजवान, दीपू चौहान व वाजिद व साजिद आ गए और गालियां देने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो वाजिद व साजिद ने मारपीट कर दी। उन्हें खींचकर दूर तक ले गए। जब उनके साथी बचाने के लिए आए तो जान से मारने की धमकी दी और मारपीट के बाद सभी भाग गए।
विज्ञापन

रामू गुप्ता ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनकी जेब से 70,000 रुपये गिर गए, जो नहीं मिले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बताते हैं कि नगर के आसपास दिन-रात मिट्टी का खनन किया जाता है। सियासी पकड़ रखने वाले लोगों का हाथ होने की वजह से अधिकारी इस ओर देखते तक नहीं हैं। नगर में खनन करने वाले कई गुट हैं, लेकिन रामू गुप्ता सब पर भारी पड़ते हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को मिट्टी खनन में वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ और मामला मारपीट में तब्दील हो गया। होटल में मौजूद लोगों का कहना है कि आरोपी मुंह बांधकर आए और बोले तू करेगा अकेले खनन और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें