फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ग्रामीणों ने बिना अनुमति स्थापित की आंबेडकर की प्रतिमा

Sat, 05 Apr 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र के रामहेतपुरा में देर रात कुछ ग्रामीणों ने अनुमति लिए बिना भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। युवक की शिकायत पर एसडीएम, सीओ, पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बिना अनुमति के प्रतिमा हटाने के लिए कहा, इस पर ग्रामीणों ने मना कर दिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने दो माह के अंदर अनुमति लेकर मूर्ति रखवाने का आश्वासन दिया। तब ग्रामीणों ने प्रतिमा हटाई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रामहेतपुरा के ग्रामीणों ने मार्च 2023 में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा रख दी थी। गांव के ग्रामीण उमेश चंद्र ने प्रतिमा रखने की शिकायत की थी। शिकायत पर तत्कालीन एसडीएम, सीओ पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे थे और लेखपालों के द्वारा जांच पड़ताल में प्राइवेट जगह में प्रतिमा रखने का हवाला देकर नाराजगी जताई थी। तब ग्रामीणों ने प्रतिमा हटा ली थी।
गुरुवार रात गांव के कुछ ग्रामीणों ने पुरानी जगह पर दो फीट की आंबेडकर प्रतिमा रख दी। जानकारी होने पर गांव के ही उमेश चंद्र प्रजापति ने फिर शिकायत की। शिकायत मिलने पर एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ राम सिंह, कोतवाल बृजेश बहादुर सिंह, गोहन एसओ संजय यति, रामपुरा एसओ कटियार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि बिना अनुमति के प्रतिमा नहीं रखने दी जाएगी। सुबह से ग्रामीणों को समझाने में अधिकारी लगे रहें, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित ने दो माह में अनुमति लेकर प्रतिमा रखवा देने की बात कही। तब जाकर ग्रामीणों ने प्रतिमा हटाई। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें