फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों से सम्मान जनक व्यवहार करें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोरोना कर्फ्यू के दौरान शनिवार को कस्बे के बाजारों में दुकानदारों और पुलिस के बीच चाभियां छीनने को लेकर हुई झड़प के बाद रविवार को कोतवाली में भाजपा नेताओं, व्यापारियों और स्थानीय प्रशासनिक के साथ बैठक हुई। इसमें एक दूसरे का परस्पर सहयोग करने और अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन

तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार संजय, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव, किराना व्यापार मंडल के संरक्षक विनोद गुप्ता, संजय लोहिया, प्रदीप गुप्त की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि व्यापारी दो गज की दूरी का ग्राहकों के बीच पालन कराएंगे। मास्क लगाने वाले ग्राहकों को ही निर्धारित समय तक सामान की बिक्री करेंगे। दुकान के बाहर सैनिटाइजर की व्यवस्था करेंगे। अधिकारियों ने प्रतिबंधित सामान की दुकानों के दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रतिबंधित दुकान खोलने पर कार्रवाई की जाएगी। सुनील लोहिया ने कहा कि व्यापारियों के साथ कर्फ्यू के नाम पर चौकी पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया। अधिकरियों ने भी आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा। व्यापारियों ने सहालग को देखते हुए कर्फ्यू में उपयोगी सामानों की दुकानों को भी 4 घंटे खोलने की अनुमति मांगी। इस पर अधिकारियों ने कहा कि उच्चाधिकारियों की अनुमति के बाद ही दुकानें खोल सकेंगे। बैठक में संजीव गर्ग, संजय अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, अनिल, दीपक, रामजी गुप्ता, कमलेश, विकार अहमद, रामजी भदौरिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें