फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा न मिलने से पीड़ितों में आक्रोश, रूकवाया निर्माण कार्य

विज्ञापन
कालपी हाईवे पर महिलाएं मुआवजे को लेकर नारेबाजी करती - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना से प्रभावित धरना दे रहे आंदोलनकारी धरने के नवें दिन सड़कों पर उतर आए। मुआवजा न मिलने से आक्रोशित लोगों ने फोरलेन हाईवे कार्य को रुकवा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने प्रभावितों को समझा बुझाकर शांत कराकर कहा कि मुआवजे की राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। इससे हाईवे पर लगभग एक घंटे तक कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग फ ोरलेन सड़क चौड़ीकरण में कालपी के 51 लोगों को भूमि एवं भवनों का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। इसे को लेकर नौ दिन से पीड़ित फोरलेन संघर्ष समिति के बैनर तले पीडित आंदोलन कर रहे है, लेकिन अब तक किसी ने सुध नहीं लिया। समिति के अध्यक्ष डा. बनारसीदास विश्नोई के बताया किं 23 जनवरी से एमएसवी चौराहे में प्रभावितों का धरना एवं अनशन चल रहा है।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत नवें दिन शुक्रवार को परियोजना प्रभावित सभी लोगों ने मुंह में पट्टी बांध पर पहले मौन प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। निर्माण कार्य रुकवाने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उपजिलाधिकारी कौशल कुमार मौके पर पहुंच गए और आंदोलनकारियो को समझाया बुझा कर हाईवे पर काम को सुचारु कराया। लोगों के प्रदर्शन की वजह से करीब एक घंटे तक हाईवे पर कार्य प्रभावित रहा।

हाईवे का काम को रुकवाते पीड़ित- फोटो : ORAI

कालपी हाईवे पर हाथों में तख्तियां व तिरंगा ले कर प्रदर्शन करते लोग- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें